श्वेता
आंगन पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। दीपावली के मौके पर इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
रंगोली का महत्व सिर्फ साज-सज्जा या धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक स्तर पर भी है। तो आइए आप भी जानें रंगोली बनाने के फायदों के बारे में।
रंगोली बनाने का पहला बड़ा फायदा ये है कि आप इसे बनाकर बेहद सकारात्मक महसूस करते हैं और यह प्रक्रिया आपके तनाव को छूमंतर कर देती है।
रंगोली बनाते समय आपकी अंगुली और अंगुठा दोनों मिलकर ज्ञान मुद्रा बनाते हैं, जो आपके बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
एक्यूप्रेशर के लिहाज से भी यह मुद्रा आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद प्रभावी है। यह आपको हाई ब्लडप्रशर से बचाती है और शांति प्रदान करती है।
जब आप रंगों के संपर्क में आते हैं तो इनसे उत्साहित ऊर्जा आप पर प्रभाव डालती है। जिससे कई तरह की मानसिक और शारीरिक समस्याओं का इलाज संभव है।
विभिन्न रंगों से बनाई गई रंगोली आपके घर और आसपास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, जिससे मन प्रसन्न रहता है।
श्वेता