ये 10 फूड्स स्ट्रेस कम
करने में करेंगे मदद
Diet
निधि मिश्रा
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, केल, स्विस चार्ड में मैग्नीशियम होता है, जो कोर्टिसोल के स्तर को नियंत्रित कर तनाव को कम करने में मदद करता है।
मछली
मछली में ओमेगा- 3 फैटी एसिड होता है, जो तनाव को कम करता है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।
ग्रीक योगर्ट
ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ये मूड
को बेहतर बनाने में मदद करता है।
बेरीज
स्ट्राबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी जैसे बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता
है, जो तनाव को कम करता है।
सीड्स
बादाम, अखरोट और कद्दू के बीज में जिंक, मैग्नीशियम और गुड फैट होता है, जो मूड को स्थिर करके तनाव को कम करने में मदद करता है।
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट और
फ्लेवोनॉयड्स होता है, जो कोर्टिसोल के स्तर
को कम करके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।
केला
केले में पोटेशियम और विटामिन बी 6 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसे तनाव को कम करने में काफी मदद मिलती है।
कैमोमाइल चाय
कैमोमाइल चाय तनाव को कम करने में काफी मदद करती है। इसका नियमित
सेवन करने से मूड बेहतर होता है।
जौ का दलिया
जौ के दलिया का सेवन करने से सेरोटोनिन के स्तर को नियंत्रित करता है। इससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है।
एवोकाडो
एवोकाडो में विटामिन बी, गुड फैट, पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से तनाव तो कम होता है।
पेट में इन्फेक्शन होने पर इन
फलों को करें डाइट शामिल
Diet
निधि मिश्रा
Learn more