प्रेग्नेंसी के दौरान खाली पेट इन चीजों का ना करें सेवन

 Diet

निधि मिश्रा

प्रेग्रेंसी में भूलकर भी इन फूड्स का खाली पेट सेवन नही करना चाहिए।  ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक  होता है।

ऑयली फूड्स

प्रेग्रेंसी में खाली पेट ऑयली और तेल  मसाले वाला भोजन नही करना चाहिए।  इससे मां को पाचन संबंधित समस्या  हो सकती है।

चाय- कॉफी ना पीएं

चाय और कॉफी में कैफिन की मात्रा ज्यादा  होती है, जिसकी वजह से इसे खाली  पेट पीने से शिशु को नुकसान हो  सकता है।

सोडा ड्रिंक

खाली पेट सोडा युक्त ड्रिंक पीने से मां और शिशु दोनों के लिए हानिकारक होता है। ये आंत और लिवर के स्वास्थ के लिए भी अच्छा  नही होता है।

मैदे से बनी चीजें

गर्भावस्था में सुबह- सुबह खाली पेट मैदे की पूड़ी, छोले भटुरे जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इसको खाने से आंतों पर बुरा असर पड़ता है।

पैक्ड फूड्स

पैक्ड फूड्स सेवन जितना हो सके, कम करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मां और शिशु दोनों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है।

खट्टे फल

गर्भावस्था में खाली पेट खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। खाली पेट इन फलों को खाने से गैस बनती है, जिससे मां और बच्चे दोनों को परेशानी हो सकती है।

ब्रेड और बिस्कुट

सुबह भूख लगने पर प्रेग्रेंनसी में ब्रेड या बिस्कुट का सेवन नही करना चाहिए। इससे आंतों पर तो बुरा असर पड़ता ही है, साथ ही शिशु के लिए हानिकारक होता है।

60 की उम्र में भी रहना चाहते है फिट तो रोज खाली पेट इन चीजों का करें सेवन

 Diet

निधि मिश्रा