श्‍वेता

Dharam

भगवान गणेश का मुख किस दिशा में होना चाहिए?

हिंदू धर्म में भगवान गणेश का विशेष महत्व है। किसी भी मांगलिक या शुभ कार्य को शुरू करने से पहले गणपति की पूजा की जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार गणेश जी की मूर्ति घर में रखना शुभ माना जाता है।जानिए घर में किस तरह रखनी चाहिए गणेश जी की मूर्ति।

भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि उनका मुख उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए।

वास्तु के अनुसार उनका मुख दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर आपको प्रतिकूल प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।

भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनकी सूंड बाएं हाथ की ओर हो यह बहुत ही शुभ मानी जाती है।

इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी की मूर्ति घर के बाहर न देख रही हो। उनका मुंह हमेशा इस दिशा में होना चाहिए कि वह घर की ओर देख रहे हों।

घर में गणेश जी मूर्ति स्थापित करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है और सुख-समृद्धि, खुशहाली बनी रहती है।

श्‍वेता

Puja Niyam

तुलसी विवाह की पूजन सामग्री और विधि