श्‍वेता

Dharam

स्वास्तिक बनाते समय ना करें ये गलतियां, बढ़ सकती हैं परेशानियां

हिन्दू धर्म में स्वास्तिक को शुभ और पवित्र माना गया है। यही वजह है कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में स्वास्तिक का निशान बनाया जाता है।

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ स्वास्तिक के निशान की पूजा की जाए तो वह व्यक्ति की मनोकामना अवश्य पूर्ण करता है।

स्वास्तिक बनाने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण नियमों के बारे में बताया गया है। इसे बनाते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए, आइए जानें।

स्वास्तिक का निशान कभी भी उल्टा नहीं बनाना चाहिए, जबकि बहुत से लोग यह गलती कर बैठते हैं। इसका अशुभ प्रभाव आपके घर पर पड़ सकता है।

स्वास्तिक का निशान कभी भी टेढ़ा नहीं होना चाहिए, इसे एकदम सीधा बनाना चाहिए नहीं तो आपकी मनोकामना पूर्ण नहीं हो पाएगी।

घर या किसी अन्य स्थान पर जहां भी आपको स्वास्तिक का निशान बनाना हो, वो जगह एकदम साफ-सुथरी और पवित्र होनी चाहिए।

अगर विवाहित जीवन में आ रही परेशानियों से मुक्ति पाने हेतु आप पूजा करवा रहे हैं तो उसमें हल्दी का स्वास्तिक बनाया जाता है कुमकुम या रोली से नहीं।

श्‍वेता

Puja Niyam

तुलसी विवाह की पूजन सामग्री और विधि