श्वेता
कुबेर देव को धन के देवता के नाम से जाना जाता है। जब व्यक्ति पर कुबेर देव की कृपा बरसती है तो उसको कभी भी पैसों की कमी नहीं होती।
वास्तु के अनुसार घर में कुबेर देव की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है।आइये जानते हैं कुबेर देव की मूर्ति को कौन सी दिशा में रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में कुबेर देवता की प्रतिमा रखनी चाहिए। इससे घर में धन के साथ सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है।
उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की प्रतिमा इसलिए लगानी चाहिए क्योंकि उत्तर दिशा में ही कुबेर जी का वास होता है।
घर में तिजोरी को हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें। इससे भगवान कुबेर का आशीर्वाद तो मिलता ही है साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं।
जिस स्थान पर कुबेर देव की मूर्ति रख रहे हैं, वह साफ-सूथरा होना चाहिए। इससे वह प्रसन्न होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कुबेर देव की मूर्ति रखते समय इस मंत्र का 11 बार जाप करें। "ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्था गतोsपि वा l या स्मरेत पुण्डरीकाक्षं स बाह्रामायंतर: शुचि:"।
इस मंत्र का जाप करने से घर में कभी भी दुख और दरिद्रता का वास नहीं होता है और घर की आर्थिक स्थिति भी संतुलित रहती है।
श्वेता