श्‍वेता

Dhanteras 2023

धनतेरस के दिन तिजोरी में कुबेर की मूर्ति रखने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस का पर्व भगवान धनवंतरी को समर्पित है। कुबेर देव ही धनवंतरी कहलाते हैं और उनकी पूजा ही धनतेरस के दिन की जाती है।

धनतेरस के दिन कुबेर देव अपना खजाना लेकर निकते हैं और व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार धन प्रदान कर उसके कष्ट हर लेते हैं।

धनतेरस के दिन कुबेर जी की मूर्ति को तिजोरी और घर के मंदिर में रखना शुभ माना जाता है।  ऐसा करने से मां लक्ष्मी एवं कुबेर देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

तिजोरी में कुबेर देव की मूर्ति स्थापित कर हे हैं तो दूध से गंगाजल से स्नान कराएं। फिर कुबेर देव को लाल कपड़े में लपेटें।

तिजोरी में कुबेर देव की मूर्ति रखने के बाद रोज उसकी पूजा करनी चाहिए। इसी विधि से आप कुबेर जी की मूर्ति को मंदिर में भी स्थापित कर सकते हैं।

तिजोरी में कुबेर देव की मूर्ति रखने से धन में वृद्धि होने लगती है। धन बाधित करने वाले दोष दूर होते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।

धनतेरस के दिन तिजोरी में कुबेर देव की मूर्ति रखने से आर्थिक स्थिति सुधरती है। इस उपाय को करने से ज्यादा फल मिलता है।

कुबेर भगवान आयुर्देव के देव भी हैं। ऐसे में अगर इनकी प्रतिमा मंदिर में स्थापित की जाए तो रोग नष्ट हो जाते हैं और घर में सब स्वस्थ्य रहने लगते हैं।

श्‍वेता

जानें लड्डू गोपाल के कपड़ों को कैसे करें साफ

Cleaning Hack