श्‍वेता

Detox Drinks

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स

डिटॉक्स ड्रिंक के लिए संतरे को काटकर गिलास में रखें और उसमे पानी के साथ काला नमक डाल दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे पिएं। ये बॉडी को रिफ्रेश करने में मदद करेगा।

संतरे का जूस

खीरा, काला नमक और नींबू को एक साथ क्रश कर लें और इसमे पानी भरें। जब भी प्यास लगे तो इस ड्रिंक को पिए। ये बॉडी को रिफ्रेश करने के साथ ही प्यास को भी बुझाएगा।

खीरा और नींबू

दालचीनी का एक टुकड़ा और सेब को काटकर पानी में भी डाल दें। कम से कम आधे घंटे तक इसे पानी में रहने दें। फिर इस पानी को पिएं। ये ड्रिंक वजन कम करने में मदद करता है।

सेब और दालचीनी

इस ड्रिंक को  बनाने के लिए गिलास या बोतल में नींबू, अदरक और पुदीना डालकर रख दें। इसे पीने से बॉडी रिफ्रेश हो जाती है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

नींबू और अदरक

स्ट्रॉबेरी और नींबू के कुछ टुकड़े को 3-4 घंटे के लिए एक गिलास पानी में भिगोकर छोड़ दें। अब इसे थोड़ा-थोड़ा करके दिनभर पिएं। यह ड्रिंक बॉडी के पीएच लेवल को संतुलित रखता है।

स्ट्रॉबेरी और नींबू

एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी के दाने डालें और उसे रात भर भिगो दें। इस पानी का सेवन सुबह खाली पेट करें तो कई तरह की परेशानियां दूर होगीं और बॉडी भी डिटॉक्स होगी।

मेथी का पानी

एक कटोरे पानी में एक चम्मच अजवाइन मिलाएं और इसे उबालें। फिर इसे छान लें, जब ये गुनगुना हो जाए, तो इसे पिएं। यह पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है।

अजवाइन का पानी

ग्रीन टी की पत्तियों को गर्म पानी में कुछ मिनट तक भिगो कर रखें, फिर छान लें और ठंडा होने पर पियें। ये शरीर के विषैले पदार्थों को निकालने में मदद करता है।

ग्रीन टी

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे