प्रतिमा सिंह
दिल्ली में बाढ़ से बुरा हाल, घरों से लेकर सड़कों तक पानी ही पानी।
बाढ़ के कारण यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर तक ऊपर पहुंच गया।
बाढ़ के प्रभाव के कारण पिंक और रेड लाइन पर मैट्रो की स्पीड कम कर दी गई।
सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वहीं बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
16 हजार से अधिक लोगों को बाढ़ से दूर के इलाकों में सुरक्षित पहुंचाया गया है।
यमुना में जलस्तर बढ़ने की वजह से 3 वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद किया गया है।
अगले कुछ दिन दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
दिल्ली के ‘लोहा पुल’ इलाके में लोगों के घरों में पानी घुस चुका है।