प्रतिक्षा पांडेय
मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए अपनाएं ये उपाय
मेहंदी का रंग जितना गहरा हो उसकी खूबसूरती उतनी ही बढ़ जाती है,लेकिन जब मेहंदी का रंग गहरा नहीं होता है, तो डिजाइन भी उभरकर नहीं आता।
तो चलिए आज हम जानते है कि मेहंदी का रंग गहरा कैसे करें और अपनी हाथों की खूबसूरती में चार-चांद कैसे लगाए। जिसे देखने के बाद हर कोई तारीफ करें।
नींबू-चीनी का रस मेहंदी का रंग काला करने का एक आसान तरीका है। नींबू-चीनी का घोल बनाएं और फिर हाथों पर लागाए।
मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए कॉफी के पाउडर को पानी में मिलाकर लगाए छोड़ दें फिर मेहंदी के साथ ही उसे साफ करें।
मेहंदी उतारने के बाद हिना ऑयल को अपनी हाथों पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें,फिर 5 बाद उसे साफ कर लें।
मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए पहले लौंग को जलाए और फिर उसके धुएं की भाप लें,इसके आपकी मेहंदी का रंग काला हो जाएगा।
जब आपकी मेहंदी हाथों में सुख जाए,तो उसे उतारने के बाद विक्स को अपनी हाथों में 10 मिनट छोड़ दें फिर बाद में साफ कर लें।
Beauty Hacks: धूप में ग्लो के लिए इन नेचुरल ब्रॉन्ज़र का करें उपयोग
प्रतिक्षा पांडेय