प्रतिमा सिंह

DIY Diwali

सिर्फ 2 मिनट में घर पर बिंदी से सजाएं बाजार जैसे डिजाइनर दीये

दीवाली के दिन कच्ची मिट्टी से बने खूबसूरत दीये अपनी जगमगाहट से घर को रोशन कर देते हैं।

इस बार दीवाली के लिए आप घर पर ही बिंदी की मदद से दिया को अपनी पसंद के हिसाब से सजा सकती हैं। 

इसके लिए आपको मिट्टी के दीये, एक पत्ता रंगीन बिंदी, एक्रिलिक रंग, ग्लिटर, कुंदन और ईयबड्स की जरूरत पड़ेगी।

सबसे पहले दिए को सफेद एक्रिलिक रंग से कलर करें और फिर बाहर साइड ईयरबड से दिये को कलर डिजाइन दें।

अब दिये को अंदर की ओर अलग-अलग रंग की बिंदी से सजाएं। वहीं लाल 5-6 बिन्दी को आधा काटकर टुकड़े कर लें।

अब इन बिंदी के टुकड़ों को दीये के बाहरी तरह गोलाई में चिपकाएं। अब इन पर छोटे स्टोन्स को चिपका दें।

इसके बाद दीये के नीचे की ओर एक सुंदर लेस लगाएं। अब दिये के नीचे लगाने के लिए एक मोटा पेपर चौरोर काटें।

पेपर पर ग्लिटर लगाएं। फिर मैचिंग लेस चिपकाएं। अब बीच में दिये को चिपका दें। इसी तरह से कई दिये तैयार कर सकते हैं।

प्रतिमा सिंह

Kalava Benefits: कलाई पर कलावा बांधने के पीछे साइंटिफिक कारण