Mehndi Tips: मेहंदी का चढ़ेगा गहरा रंग, ट्राई करें दादी-नानी के ये कारगर घरेलू नुस्खे

प्रतिमा सिंह

_____   

 शादीशुदा महिलाएं त्योहारों में दुल्हनों की तरह मेहंदी रचवाती हैं। तीज, करवा चौथ पर मेहंदी लगाना बड़ा ही शुभ माना जाता है। 

कहते हैं कि अगर मेहंदी का रंग गहरा हो तो पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम बना रहता है और इससे श्रृंगार की खूबसूरती भी बढ़ती है

अपने मेहंदी के रंग को नेचुरली गाढ़ा करना चाहती हैं तो बरसों से आजमाएं गए दादी- नानी के इन घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करें।

मेहंदी लगाने के कुछ देर पहले हाथ धोकर उनमें नीलगिरी का तेल लगाएं। ऐसा करने पर मेहंदी का रंग और भी ज्यादा रचेगा।

नीलगिरी का तेल

मेहंदी रचाने से पहले हाथों पर मेहंदी का तेल ज़रूर लगाएं। अगर ये नुस्खा अपनाएंगी तो मेहंदी का रंग निखरकर सामने आएगा। 

        मेहंदी का तेल

मेहंदी हटाने के बाद लौंग के तेल को हल्का गर्म करके हाथों पर लगा सकती हैं। इससे मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा।

      लौंग का उपयोग

सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है, जिससे मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है। इसके लिए मेंहदी हटाकर सरसों का तेल लगाएं

       सरसों का तेल 

मेहंदी सूखने पर नींबू और चीनी के घोल को कॉटन बॉल की मदद से हाथों पर लगी मेहंदी पर हल्का सा लगा कर छोड़ दें।

       नींबू और चीनी

Upper Lip hair: होठों के ऊपर के बाल हटाने के लिए बेस्ट नेचुरल तरीके

प्रतिमा सिंह