दादी मां के स्टाइल में आप
भी बनाएं आम का अचार
Recipe
निधि मिश्रा
सामग्री
1 किलो कच्चा आम, लाल मिर्च पाउडर,
हल्दी पाउडर, तेल, पीली सरसों,
मेथी दाना, सौंफ, हींग और नमक।
स्टेप 1
आम का अचार बनाने के लिए सबसे
पहले कच्चे आम 10- 12 घंटे के
पानी में भीगोकर रख दें।
स्टेप 2
फिर आम को चाकू की मदद से लंबे-
लंबे टुकड़ों में काट लें या फिर जैसे
आप काटना चाहे काट सकते है।
स्टेप 3
अब एक पैन में सौंफ और मेथी को ड्राई रोस्ट कर लें। फिर मिक्सर में सौंफ, मेथी और पीली सरसों को डालकर पीस लें।
स्टेप 4
इसके बाद गैस पर एक पैन गर्म तेल गर्म कर लें। फिर इसमें हींग, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और पीसा हुआ मसाला डालकर भून लें।
स्टेप 5
अब कटे हुए आम को इसमें डालकर चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें। अगर तेल कम लग रहा हों, तो ओर मिला लें।
स्टेप 6
फिर इस अचार को कांच के जार में
डालकर स्टोर करें और इसे 8- 10
दिन तक धूप लगा लें।
स्टेप 7
तैयार है दादी मां के स्टाइल में आम
का अचार। आप इसे दाल- चावल
या फिर परांठे के साथ सर्व करें।
हल्दी का पानी पीने से मिलते हैं बेहतरीन फायदे
Dadi Maa ke Nuskhe
निधि मिश्रा
Learn more