निक्की कुमारी

Lifestyle

फटी एड़ियों से 10 दिन में मिलेगा आराम, लगाएं ये 5 चीजें: Crack Heel Treatment

क्या फटी एड़ियों की वजह से आप अपनी पसंदीदा सैंडिल नही पहन पा रही हैं? तो आइए आपको बताते हैं इससे राहत के कुछ आसान उपाय-

पके केले को अपनी फटी हुई एड़ियों पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए इसी तरह छोड़ दें। सूखने पर इसे धो लें। इससे एड़ियां सॉफ्ट बनेंगी। 

केला लगाएं

रात को सोने से पहले एक बड़ा चम्मच नारियल तेल गरम करके एड़ियों की मसाज करें। उसके बाद जुराबें पहनकर सो जाएं। सुबह पैरों को धो लें। 

नारियल तेल 

नीम की पत्तियों का पेस्ट बना लें फिर इस पेस्ट में हल्दी पाउडर मिला लें। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से आपको जरूर लाभ मिलेगा।

नीम और हल्दी

सोने से पहले एलोवेरा जेल पैरों पर लगाएं। इसके बाद मोजे पहन लें। सुबह पैरों को साफ करने के बाद उन पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

एलोवेरा लगाएं

15-20 मिनट तक पैरों को गरम पानी में डुबोकर रखें फिर एड़ियों को स्क्रब करें। इसके बाद इन पर 30 मिनट के लिए शहद लगाकर रखें। 

शहद लगाएं

गुनगुने पानी में नींबू का रस, एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसमें 20 मिनट के लिए पैरों को डुबोकर रखें। इससे भी असर दिखेगा। 

ग्लिसरीन लगाएं

निक्की कुमारी

गरम पानी से बाल धोने से क्या होता है?