प्रतिमा सिंह

सपने में गाय का दिखना है कैसा संकेत? 

  Dream Interpretation

यदि आप सपने में गाय को अलग-अलग रूप में देखते हैं तो इसके मतलब अलग-अलग हो सकते हैं अधिकतर यह भविष्य में खुशियां लाने के लिए ही मानी जाती  हैं।

यदि कोई व्यक्ति सपने में सफेद गाय देखता है तो यह बेहद ही शुभ और फलदायी सपना है। यह आपकी जिंदगी में हर तरफ से खुशियों का संकेत देने वाला सपना है।

  सपने में सफेद गाय देखना

 सपने में गाय को रोटी खिलाते हुए देखना स्वास्थ्य के लिए अच्छा साबित होगा। कोई बीमार व्यक्ति सपने में गाय को रोटी खिलाता है तो उसे बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

सपने में गाय को रोटी को खिलाना

सपने में गाय को चारा खाते हुए देखना आपकी जिंदगी में सफलता, समृद्धि और खुशी के संकेत हैं। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में अच्छा समय शुरू होने वाला है।  

सपने में गाय को चारा खाते देखना 

यदि आप सपने में गायों का झुंड देखते हैं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति की मजबूत बनने का संकेत है। यह सपना बताता है कि जल्दी ही आपके सभी कार्य पूरे होने वाले हैं। 

सपने में गाय का झुंड देखना 

यदि आपने सपने में गाय के साथ बछड़ा या बछड़ा देखा है तो इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको आपकी संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सपने में गाय का बछड़ा देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में एक फूंकारती हुई गाय देखते हैं तो यह एक अशुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।  

सपने में फूंकारती हुई गाय देखना

प्रतिमा सिंह

Astro Tips: पूजा घर से जुड़ी यह बातें जरूर ध्यान रखें, देवी-देवता होंगे प्रसन्न