निधि मिश्रा
खिचड़ी खाना ज्यादातर लोगों को बोरिंग लगता है। आज हम बोरिंग खिचड़ी को टेस्टी बनाने के टिप्स बताएंगे।
बोरिंग खिचड़ी को टेस्टी बनाने के लिए इसमें सब्जियां जैसे गाजर, मटर, गोभी, आलू डाल सकते हैं।
अगर आप खाली खिचड़ी खाकर बोर हो गए है, तो आप इसके साथ पापड़ खा सकते है। खिचड़ी खाने का मज़ा बढ़ जाएगा।
खिचड़ी में अगर जीरा और लाल मिर्च के तड़के से ऊब गए है। तो इसमें प्याज, टमाटर और मसाले से तड़का लगाएं।
खाली खिचड़ी खाना आपको पसंद नही है, तो आप खिचड़ी में स्वाद लाने के लिए अचार या दही भी खा सकते है।
बोरिंग खिचड़ी को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें खूब सारा टमाटर भी डालकर पका सकते है। इससे खटाई अच्छी आएगी।
खिचड़ी को लाजबाव बनाने के लिए घी का प्रयोग करें। खिचड़ी में घी डालने से स्वाद दुगना हो जाता है।
निधि मिश्रा