Renuka Goswami
हिंदू धर्म में करवाचौथ का उपवास हर साल पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इस साल करवाचौथ रविवार 20 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है।
करवाचौथ पर महिलाएं पति के लिए 16 श्रृंगार कर तैयार होती हैं। जिसमें हाथों पर मेंहदी रचाने के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड रहती हैं और इसका बड़ा महत्व होता है।
ऐसे में अगर आप मेहंदी लगाना नहीं जानती हैं और फेस्टिव सीजन में करवाचौथ के समय मेहंदी लगवाने के लिए पार्लर में हजारों रुपए खर्च कर देती हैं।
तो इस करवाचौथ हम आपके लिए पैसा खर्च न करने का बेहद आसान तरीका लेकर आए हैं। जिसे फॉलो कर आप आसानी से करवाचौथ स्पेशल मेंहदी लगा सकती हैं।
इस बेहद सिंपल और खूबसूरत मेंहदी डिजाइन को हाथों पर सजाने के लिए आपको केवल एक, दो या दस रुपए के सिक्के की आवश्यकता होगी।
इसके लिए आपको तीन से चार सिक्के हाथ पर रखकर उनके चारों और डॉट बना लेने हैं। और डॉट बनाने के बाद सिक्के हटाकर इयरबड्स की मदद से डिजाइन पूरा करें।
इस तरह सिक्के और इयरबड्स की मदद से आप फूलों का डिजाइन बना सकती हैं। इसके अलावा भी आप सिक्के का इस्तेमाल कर अलग मेंहदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।