स्वाति कुमारी
दिवाली पर गंदे सोफे की भी साफ-सफाई करना जरूरी है, क्योंकि ये आपके ड्राइंग रूम की शान होते हैं। हालांकि इनमें आसानी से गंदगी जम जाती हैं और दिवाली पर तो सफाई ज़रूरी है।
आज हम आपको बता रहे हैं कि आप घर के सोफे को किस तरह से बिना किसी अधिक खर्चे के आसानी से साफ कर सकती हैं और उसे चमका सकती हैं।
आप घर पर ही सोफा क्लीनर बना सकती हैं। स्प्रे वाली बोतल में गर्म पानी और विनेगर डालकर मिक्स करें और गंदे एरिया में छिड़ककर सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश से सफाई कर लें।
सोफा क्लीनर
सोफा को साफ करने के लिए सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश की मदद लें। छोटी-छोटी गंदगियां सोफे के कोनों में जाकर चिपक जाती है, उन्हें साफ करने के लिए ऐसे ब्रश बेहद काम आएंगे।
ब्रश से करें साफ
इस तरह से सफाई करने के लिए पहले सोफे के गंदे हिस्सों को स्टीम करें। ताकि, गंदगी को निकालना आसान हो सकें। फिर किसी साफ कपड़े से सोफा सेट को पोंछ लें।
स्टीम क्लीनर
आप सबसे पहले रबिंग अल्कोहल को सोफा पर अच्छी तरह से डाल दें और किसी सॉफ्ट कपड़े से सोफा पोंछ लें। ऐसा करने से गंदगी तुरंत निकल जाएगी।
रबिंग अल्कोहल
आप बेकिंग सोडा को एक स्प्रे में डालें और पूरे सोफे पर अच्छी तरह से छिड़क दें। फिर 30 मिनट बाद वैक्यूम क्लीनर से सोफे की सफाई कर लें।
बेकिंग सोडा
अगर आपके घर में लेदर और पॉलिएस्टर फैब्रिक वाले सोफा सेट है, तो उन्हें जल्दी पानी से साफ ना करें। इस तरह के सोफे को साफ करने के लिए गीले स्पंज का इस्तेमाल करें।
स्पंज
अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर है तो आप अपने सोफे की सफाई आसानी से कर सकती हैं। इसकी मदद से सोफे सेट के अंदर जमी गंदगी निकल जाएगी।
वैक्यूम क्लीनर
निधि मिश्रा