CLEANING TIPS

लकड़ी के बर्तनों को ऐसे करें साफ

निधि मिश्रा

लकड़ी के बर्तनों को साफ करने का सही तरीका  पता होना ज़रूरी है। यहां ऐसे तरीके बताए हैं  जिससे लकड़ी के बर्तन अच्छे से साफ हो जाएंगे।

नमक

बर्तनों को डिश लिक्विड से धोने के बाद उस पर नमक डालें और आधे कटे नींबू  से रगड़ें।कुछ देर बाद पानी से धो लें  और सूखा लें।

नींबू का रस

लकड़ी के कुकवेयर को गर्म पानी और नींबू के रस से भरे जग में भिगो दें।15-20 मिनट के बाद पानी से साफ करें।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बर्तन पर लगाकर छोड़े दें और कुछ देर बाद पानी से धो लें।

सफेद सिरका

लकड़ी के बर्तनों को रात भर सिरके और पानी के मिश्रण में भिगो दें।सुबह पानी से धो लें और किचन टॉवल से सुखा लें।

गर्म पानी

गर्म पानी और डिश लिक्विड का घोल बनाएं। इस घोल में बर्तनों को भिगोकर पानी से साफ करें। इससे लकड़ी के बर्तन चमक जाते हैं।

धूप में सुखाएं

लकड़ी के बर्तनों को धोने के बाद कुछ देर धूप जरूर लगाएं। इससे बर्तनों का गीलापन दूर होता है और बर्तन लंबे समय तक चलते है।

CLEANING TIPS

गंदे प्रेशर कुकर को कैसे करें साफ?

निधि मिश्रा