CLEANING TIPS
चांदी के गहने हो गए है काले तो इन टिप्स की मदद से करें मिनटों में साफ
नि
धि मिश्रा
चांदी के आभूषण समय के साथ चमक खोने लगते है। इसलिए आज हम चांदी को वस्तुओं को मिनटों में साफ करने के टिप्स बताएंगे।
नींबू और नमक
एक कटोरी गर्म पानी में 2 चम्मच नमक और एक नींबू निचोड़ लें। अब इस घोल में गहने को भिगो दें। 10 मिनट बाद पानी से धो लें।
डिटर्जेंट और पानी
एक कटोरी गर्म पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट मिला लें। अब इस मिश्रण में आभूषण को भिगो दें। कुछ देर बाद सॉफ्ट ब्रिसल ब्रश की मदद से साफ करें।
टूथपेस्ट
ब्रश पर हल्का सा टूथपेस्ट लगा लें। अब चांदी के गहने पर ब्रश की मदद से रब करना शुरू करें।
कुछ देर गहना एकदम साफ हो जाएगा।
एल्यूमीनियम फॉइल और सोडा
एक बाउल में फॉइल को बिछाकर उसमें गर्म पानी भर लें। फिर इसमें बेकिंग सोडा मिलाकर गहने को इसमें भिगो दें। कुछ देर बाद पानी से साफ करें।
नींबू और जैतून का तेल
एक कप नींबू के रस में जैतून के तेल को मिलाएं।अब इस मिश्रण में 10 मिनट तक
गहने को भिगो दें। कुछ देर बाद पानी से धो लें।
कॉर्नस्ट्रार्च और सिरका
कॉर्न स्ट्रार्च और सिरके को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करके इसे चांदी के गहने पर ब्रश की मदद से रब करें। फिर साफ पानी से धो लें।
CLEANING TIPS
टाइल्स पर लगे सिलेंडर के दाग
इन आसन तरीकों से हटाएं
नि
धि मिश्रा
Learn more