CLEANING TIPS

 बर्तन के स्टैंड पर लगी जंग  को मिनटों में करें साफ

निधि मिश्रा

बर्तन धोने के बाद हम गीले बर्तन स्टैंड पर रख देते  है, जिस वजह से स्टैंड पर जंग लग जाता है। आज  हम बर्तन स्टैंड से जंग को हटाने के टिप्स बताएंगे।

बेकिंग सोडा

बर्तन स्टैंड पर सोडा छिड़कें और एक ब्रश की मदद से इसे साफ करना शुरू करें। कुछ देर बाद इसे पानी से धो लें।

नमक

स्टैंड से जंग को साफ करने के लिए नमक में नींबू का रस मिला लें। अब इसे स्टैंड पर लगाएं। कुछ देर बाद स्टैंड पर लगी जंग साफ हो जाएंगी।

विनेगर

सबसे पहले एक स्प्रे बोतल में विनेगर लें। अब इसे स्टैंड पर स्प्रे करके कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें।

कोल्ड ड्रिंक

स्टैंड को साफ करने के लिए कोल्ड ड्रिंक में सोडा और नींबू का रस मिला लें। इस मिश्रण से स्टैंड को साफ करने से जंग साफ हो जाएगा।

सेंड पेपर

बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे स्टैंड पर लगा दें। जंग वाले स्थान पर सेंड पेपर को रगड़ें और पानी से साफ कर लें।

CLEANING TIPS

किचन में लगे चिकने दाग को  इन टिप्स की मदद से करें साफ

निधि मिश्रा