श्वेता
अक्सर हमारे कपड़ों पर कुछ ऐसे दाग लग जाते हैं जो आसानी से नहीं निकलते। ऐसे ज़िद्दी दागों को निकालने के लिए इन आसान नुस्खों को जरूर आजमाएं।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा और पानी का घोल बनाकर दाग पर लगायें और 10 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद रगड़कर साफ कर लें और फिर पानी से धो लें।
नींबू का रस
दाग वाली जगह पर नींबू का रस लगाएं और कपड़े को 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में, दाग को धीरे से रगड़ें और कपड़े को साफ पानी से धो लें।
टूथपेस्ट
टूथपेस्ट को 5 मिनट तक दाग वाले स्थान पर लगाकर रखें। इसके बाद इसे ब्रश की मदद से साफ करें और फिर पानी से धो लें।
1 कप पानी में आधा चम्मच सिरका मिलाकर कपड़े भिगो दें और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में रगड़कर साफ कर लें और पानी से धो लें।
सिरका
नमक
दाग वाली जगह पर 1 चम्मच नमक छिड़कें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब दाग को धीरे से रब करें और कपड़े को साफ पानी से धो लें।
दही को दाग वाली जगह पर लगायें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में दाग लगी जगह को रगड़कर साफ कर लें और पानी से धो लें।
दही
ग्लिसरीन को दाग वाली जगह पर लगायें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में दाग वाली जगह को रगड़कर साफ करें और पानी से धो लें।
ग्लिसरीन
श्वेता