निक्की कुमारी
beauty
अगर आप भी इस सावन 2024 में अपने हाथों में ट्रेंडी और आसान मेहंदी के डिजाइन्स ट्राई करना चाहती हैं, तो आपको सर्कल मेहंदी के इजी डिजाइन्स पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए।
अगर आपके पास वक्त की कमी और आप अपने हाथों पर सबसे क्लासी और प्यारा डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो आपको फ्लोरल रंगोली सर्कल मेहंदी का ये डिजाइन जरूर ट्राई करना चाहिए।
फ्लोरल रंगोली सर्कल मेहंदी
अगर आपको बारीक मेहंदी के डिजाइन लगाना पसंद हैं, तो आपको बेसिक सर्कल डिजाइन के साथ शुरू होने वाला ये डिजाइन ट्राई करना चाहिए। इसके साथ बारीक फूल-पत्तियां आपके हाथों की शोभा बढ़ा देंगी।
बेसिक सर्कल डिजाइन विद मिनिमल फ्लार
आप खुद से मेहंदी लगाना पसंद करती हैं और इजी डिजाइन्स ढूंढ रही हैं, तो आपको मिनिमल सर्कल विद बिंदी वाला ये डिजाइन जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे आप केवल 10 मिनट में लगा सकती हैं।
मिनिमल सर्कल विद बिंदी
आसान डिजाइन वाली ये मेहंदी बहुत ही खूबसूरत लग रही है। सर्कल के बीच में लोटस डिजाइन करके उसके आसपास बिंदी वाला डिजाइन बनाकर आप इस डिजाइन को रिक्रिएट कर सकते हैं।
लोटस सर्कल मेहंदी डिजाइन
जिन लोगों को भरी-भरी मेहंदी वाले डिजाइन लगाना पसंद हैं, उन्हें इस आसान स्टाइल वाली मेहंदी को अपने हाथों पर जरूर सजाना चाहिए। ये वाला मेहंदी का डिजाइन लगाएंगी, तो भोलेनाथ भी आपसे प्रसन्न हो जाएंगे।
मल्टी सर्कल मेहंदी डिजाइन
सर्कल के अंदर हाथी वाला ये डिजाइन बहुत ही प्यारा लग रहा है। इसके आसपास आप भी इस तरह की लीफ डिजाइन कर सकती हैं। फिंगर में जालीदार डिजाइन हाथों की शोभा को और भी बढ़ा देगा।
हाथी डिजाइन विद सर्कल
निक्की कुमारी
चेहरे के अनचाहे बालों को 10 रुपए में ऐसे करें ब्लीज: Hair On Upper Lip Female