प्रतिमा सिंह
दालचीनी के इस्तेमाल से बालों और चेहरों को भी चमका सकते हैं। एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होने के कारण यह चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासे को जड़ से दूर करता है।
दालचीनी के तेल को चेहरे पर लगाने के लिए आप इसका फेस मास्क बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चार-पांच बूंद दालचीनी के तेल में एक चम्मच शहद मिला लेना है।
अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसे नियमित रूप से फॉलो करने पर जल्द ही आपको अच्छा रिजल्ट मिल पाएगा।
दालचीनी के तेल को जब चेहरे पर लगाते हैं तो यह चेहरे के ब्लड फ्लो को बढ़ाकर चेहरे की रंगत को होमोजीनियस बनता है। अनइवन स्किन को एकसमान बनाता है।
स्किन कलर इवेन करने के लिए दालचीनी के तेल को एक चम्मच शहद और दही में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाने के थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।
दालचीनी में मौजूद एंटी एजिंग गुण त्वचा के दाग धब्बों और झाइयों को कम करते हैं। यह बढ़ती उम्र के निशानों को कम करता है और मुलायम त्वचा पानी में सहायक होता है।
दालचीनी का तेल चर्म रोगों को ठीक करने का गुण रखता है। चर्म रोग जैसे एग्जिमा के इलाज में प्रयोग होने वाली दवाओं में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों को दूर करने के लिए दालचीनी के तेल को शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे ,पिंपल और एक्ने की समस्या कम होती है।
प्रतिमा सिंह