प्रतिमा सिंह
बाॅलीवुड में कुछ फीमेल डायरेक्टर्स अपने काम से जानी-पहचानी जाती हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत के बल पर खुद को स्थापित किया।
इंडस्ट्री में कुछ ऐसी निर्देशक भी आईं, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ निर्देशन में भी हाथ आजमाया और वे उसमें सफल भी हुईं।
फराह ने ‘ओम शांति ओम’ के बाद एक सफल निर्देशक की श्रेणी में अपनी जगह बनाई। वह निर्देशक, निर्माता, अभिनेत्री और कोरियोग्राफर भी हैं।
फराह खान
मेघना गुलजार की फिल्म तलवार को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद राज़ी और छपाक में भी उनके निर्देशन की काफी तारीफ हुई।
मेघना गुलजार
उन्होंने कई वूमेन सेंट्रिक फिल्मों में काम किया। श्री देवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से निर्देशन की शुरुआत की थी, जिसे लोगों का खूब प्यार मिला।
गौरी शिंदे
गीतकार जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और दिल धड़कने दो को फैंस ने काफी पसंद किया था।
जोया अख्तर
एक्ट्रेस कोंकणा कांस में बेस्ट डायरेक्टर का खिताब जीतने वाली दूसरी महिला निर्देशक हैं। उनकी फिल्म ओमकारा को नेशनल अवॉर्ड मिला है।
कोंकणा सेन शर्मा
मंझी हुई एक्टर-डायरेक्टर फिल्म फिराक गुजरात दंगों के बाद की त्रासदी पर आधारित थी, जिसको उन्होंने बेहद भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया था।
नंदिता दास
उनकी झोली में कान्स, वेनिस, नेशनल अवार्ड हैं। ‘सलाम बाॅम्बे हो या फिर माॅनसून वेंडिंग उनकी फिल्में समाज की रूढ़ियों की सीमाओं को लांघती है।
मीरा नायर
प्रतिमा सिंह