स्वाति कुमारी
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज़ ‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार’ में कई बड़े सितारों ने काम किया है। चलिए आज बताते है कि मशहूर फिल्म मेकर के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए किस स्टार को कितनी फीस मिली है।
सोनाक्षी सिन्हा ने वेब सीरीज़ में ‘फरीदन’ का किरदार निभाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस वेब सीरीज के लिए 2 करोड़ रुपये फीस मिली है।
सोनाक्षी सिन्हा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हीरामंडी’ में ‘मल्लिकाजान’ के रोल में मनीषा कोइराला हैं। उनके इस किरदार के लिए उन्हें 1 करोड़ मिले हैं।
मनीषा कोइराला
हीरामंडी वेब सीरीज में अदिति राव हैदरी ‘बिब्बोजन’ का अहम रोल निभा रही हैं। इस रोल के लिए उन्हें 1 से 1.5 करोड़ रूपए मिले हैं।
अदिति राव हैदरी
संजीदा शेख ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में ‘वहीदा’ के किरदार नजर आ रही हैं। रिपोर्ट की मानें तो उन्हें 40 लाख रुपए मिले हैं।
संजीदा शेख
ऋचा चड्ढा ने ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में ‘लाजो’ का किरदार निभाया है। इस रोल के लिए उन्हें 1 करोड़ फीस मिली है।
ऋचा चड्डा
शर्मिन सेगल ने हीरामंडी में आलमजेब का किरदार निभाया है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें इस रोल के लिए 35 लाख रुपए मिले हैं।
शर्मिन सेगल
फरदीन खान इस सीरीज में ‘वली मोहम्मद’ का रोल निभा रहे हैं और इसके लिए उन्हें करीब 75 लाख फीस मिली है।
फरदीन खान
स्वाति कुमारी