प्रतिमा सिंह
वेडिंग सीजन में खूबसूरत और आकर्षक लुक पाने के लिए बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों के ट्रेडिशनल आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
रवीना टंडन की तरह आप भी लॉन्ग अनारकली पहन सकती हैं।इसके साथ चोकर सेट और एक बड़ी सी रिंग पहन कर अपने लुक को कंप्लीट करें।
रवीना की फ्सोर लेंथ अनारकली
शिल्पा ने अपनी साड़ी को ट्वीट देकर बेहद ग्लैमरस बना दिया है। आप अपने स्टाइल को यूनिक बनाने के लिए इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।
शिल्पा की इंडो वेस्टर्न साड़ी
आप भी माधुरी की तरह साड़ी के साथ मैच करती हुई मिरर वर्क वाली जैकेट बनवा सकती हैं। सच मानों आप इस लुक में बेहद ग्लैमरस नजर आएंगी।
माधुरी की जैकेट साड़ी
इस तरह का फ्यूजन गाउन आजकल ट्रेंड में है। आप फंक्शन में परफेक्ट लुक के लिए सोनम कपूर के इस फ्यूजन गाउन को रीक्रिएट कर सकती हैं।
सोनम का फ्यूजन गाउन
शादी में जाने के लिए जैकलिन का यह बेहद खूबसूरत पर्ल ग्रे कलर का लहंगा एकदम परफेक्ट रहेगा। इसके साथ सिल्वर हूप इयररिंग्स कैरी करें।
जैकलिन का पर्ल ग्रे लहंगा
शादी में गेस्ट के रूप में जाने के लिए अगर आप इस ट्रेडिशनल लुक को ट्राई करेंगी तो आप भी सारा की तरह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आएंगी।
सारा का शरारा सूट सेट
प्रतिमा सिंह