डियॉर ऑटम-विंटर पेरिस शो में ट्रेंच कोट के साथ जलवा बिखेरती दिखी सोनम कपूर 

प्रियंका शर्मा

Fashion: 

पेरिस में हुए डियॉर के ऑटम-विंटर शो में सोनम कपूर भी शामिल हुई। इस दौरान सोनम कपूर एक बेज रंग की डियॉर ड्रेस में नजर आई।  

सोनम कपूर की यह ड्रेस एक स्ट्रैपी ड्रेस थी, जिसको सोनम ने उसी रंग के ट्रेंच कोट के साथ पेयर किया था। 

सोनम कपूर ने अपनी बेज रंग की ड्रेस के साथ काले रंग की एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया। 

इस लुक को सिंपल रखते हुए सोनम ने हेयरस्टाइल को सिंपल रखा और इसके साथ फॉक्स लेदर कैप पहनी। 

सोनम ने मिनिमल ज्वैलरी के साथ इस लुक को काली स्मोकी आई और न्युड लिप्स के साथ सजाया। 

सोनम कपूर यहां एक महंगे डियॉर बैग के साथ अपने लुक में और भी स्टनिंग लग रही थीं। साथ ही सोनम के काले रंग के डियॉर फुटवेयर ने इस लुक को कंप्लीट किया।

जो लोग इस तरह की शेड्स को पसंद करते है, उन्हें सोनम का ये लुक बेहद पसंद आएगा। वे इस लुक को विंटर में ट्राई कर सकते है। 

इससे पहले उन्होंने 1962 के बाद डियॉर के पहले भारतीय फैशन शो की भी शोभा बढ़ाई थी। जो 2023 में मुंबई में हुआ था। 

बता दें, सोनम जल्द ही ब्लाइंड फिल्म में नजर आएंगी। जो कोरियाई फिल्म का रिमेक है। यह फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होगी। 

जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हो सकता है नुकसान

Overhydration: 

प्रियंका शर्मा