इन बॉलीवुड फिल्मों ने 800 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर बनाया रिकॉर्ड

ENTERTAINMENT

स्वाति कुमारी

 फिल्म बजरंगी भाईजान ने साल 2015 में ही दुनिया भर में 918.18 करोड़ की लाजवाब कमाई की थी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काम किया था।

बजरंगी भाईजान (2015)

आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल ने वर्ल्डवाइड 1043 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसमें फातिमा सना शेख, जायरा वसीम और सान्या मल्होत्रा जैसे सितारे भी नज़र आए थे।

दंगल (2016)

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म बाहुबली 2 ने न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में धमाल मचा दिया था। प्रभास और अनुष्का शेट्टी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1750 करोड़ की कमाई की थी।

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017)

 फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर खान और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 965 करोड़ रूपये की कमाई की थी।

सीक्रेट सुपरस्टार (2017)

राम चरण, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने दुनिया भर में सभी भाषाओं में 1236 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

आरआरआर (2022)

केजीएफ चैप्टर 2 में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज जैसे सितारे नज़र आए थे। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1230 करोड़ की कमाई की थी।

केजीएफ: चैप्टर 2 (2022)

शाहरुख और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े थे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 1055 करोड़ रुपए कमाए थे।

पठान (2023)

फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म ने महज 11 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

जवान (2023)

अल्लू अर्जुन की इन 10 सुपरहिट फिल्मों को यूट्यूब पर हिंदी में देखें

ENTERTAINMENT

स्वाति कुमारी