निक्की कुमारी
lifestyle
अगर आप भी अपने लुक में क्लास एड करना चाहती हैं, तो आपको ट्रेंडी ब्लू कॉम्बिनेशन वाले सूट के लेटेस्ट डिजाइन्स को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहिए। आइए देखें लेटेस्ट डिजाइन-
चिकनकारी सूट का ये डिजाइन बहुत ही प्यारा है। अगर आप अपनी सादगी से सभी का दिल जीतना चाहती हैं, तो आपको चिकनकारी सूट का ये ट्रेंडी डिजाइन अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए।
चिकनकारी स्काई ब्लू सूट
अगर आप पाकिस्तानी और कश्मीरी सूट पहनना पसंद करती हैं, तो आपके कलेक्शन में वीनेक वाला ये कश्मीरी सूट जरूर होना चाहिए। इसे पहनकर आप बहुत ही खूबसूरत दिखेंगी।
वीनेक कश्मीरी सूट सेट
अगर आपको प्रिंटेड आउटफिट्स पहनना पसंद है, तो आपको इस क्लासी और कूल सूट लुक से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। इसे पहनकर आप सबसे अलग दिखेंगी।
प्रिंटेड सिंपल बोटनेक ब्लू सूट
इस बार आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं और अपनी हॉटनेस से सभी का दिल जीतना चाहती हैं, तो आपको फ्लोरल ब्रालेट अनारकली सूट का ये ग्लैमरस डिजाइन ट्राई करना चाहिए। इसे पहनकर आप हुस्न-ए-मल्लिका नजर आएंगी।
फ्लोरल ब्रालेट अनारकली सूट
आपको भी हैवी सूट्स पहनना पसंद है, तो आप हैवी इंब्रायड्री वर्क वाला ये डार्क ब्लू अनारकली सूट अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इसे पहनकर आप ट्रेडिशनल दिखेंगी।
डार्क ब्लू अनारकली सूट
गर्ल्स के लिए ये सूट लुक बेस्ट है। अगर आप अपनी गर्ल गैंग में अपने स्टाइल का जलवा दिखाना चाहती हैं, तो कॉटन ट्यूनिक कुर्ती और शरारा का ये सेट आपको अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए।
लाइट ब्लू फ्लोरल ट्यूनिक कुर्ती विद शरारा
निक्की कुमारी
Lipstick को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए आजमाएं ये हैक्स: Long Lasting Lipstick Hacks