निक्की कुमारी

Health

करेले की पत्तियां खाने के हैं ये 5 फायदे: Bitter Gourd Leaves

करेले की पत्तियाें में विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट हाेता है। साथ ही इसमें हाइपाेग्लाइकेमिक गुण हाेते हैं, जाे कई तरह के राेगाें काे दूर करने में सहायक हाेते हैं। आइए जानें इसके फायदे-

करेले की पत्तियाें में विसिन और पॉलीपेप्टाइड पी जैसे गुण हाेते हैं, जाे शुगल लेवल काे कंट्राेल में रखते हैं। इसके रोजाना सेवन से डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। 

डायबिटीज होगी कंट्रोल

अगर आपकाे भी यह समस्या है, ताे रोजाना इसकी ताजी पत्तियों का सेवन करें। इसके अलावा इसे आप दाद पर पीसकर भी लगा सकते हैं। इससे बहुत जल्द दाद से राहत मिल सकती है। 

दाद में दिलाए आराम

करेले के पत्ताें में कई ऐसे पाेषक तत्व हाेते हैं, जाे इम्यूनिटी मजबूत कर व्यक्ति काे स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रोजाना इन पत्तियों के सेवन से कई प्रकार के रोगों का जोखिम कम हो जाता है। 

इम्यूनिटी बढ़ाए

करेले के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इनका रोजाना सेवन करने से स्किन से जुड़ी सभी तरह की दिक्कतें दूर होती हैं। इसके सेवन से चेहरे पर भी निखार आता है। 

स्किन पर ग्लाे लाए

कई लड़कियों को पीरियड्स में असहनीय दर्द होता है, उन्हें इन पत्तों का सेवन करना चाहिए। काली मिर्च के साथ इन पत्तों का सेवन आपको पीरियड्स के भंयकर दर्द से राहत देगा। 

पीरियड्स के दर्द से राहत

कई लोगों को पैराें के तलवाें में जलन की समस्या रहती है। ऐसे में रोजाना इन पत्तियों का सेवन करें। इसके अलावा इसका पेस्ट बनाकर आप तलवों पर भी लगा सकते हैं। इससे आराम मिलता है। 

पैराें की जलन कम करे

निक्की कुमारी

मखाना-दूध साथ में खाने के हैं ये 5 फायदे: Makhana Milk Benefits