निक्की मिश्रा
सावन के माह में शिवलिंग की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है।
आज हम आपको भारत में सबसे ऊंचे शिवलिंग के बारे में बताएंगे।
यह जम्मू और कश्मीर में स्थित है, जो 3,888 मीटर की ऊंचाई पर शिव को समर्पित है।
यहां 130 फीट ऊंचे शिव लिंगम को आइस लिंगम के रूप में जाना जाता है।
कर्नाटक में स्थित कोटिलिंगेश्वर मंदिर में स्थापित शिवलिंग की ऊंचाई 108 फीट है।
इस विशाल शिवलिंग के ठीक सामने नंदी की 35 फीट लंबी मूर्ति है।
छत्तीसगढ़ में स्थित भूतेश्वरनाथ शिवलिंग का आकार 80 फीट बताया जा रहा है।
हैरानी की बात यह है कि इस स्वभूं शिवलिंग का आकार साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है।
झारखंड के गिरिडीह में स्थित हरिहर धाम में शिवलिंग की ऊंचाई 65 फीट है।
यहां 25 एकड़ भूमि पर इस विशाल शिव लिंग का निर्माण किया गया है।
अरुणाचल प्रदेश के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में स्थित शिवलिंग की ऊंचाई 22 से 25 फीट है।
इस मंदिर में शिव के साथ-साथ गणेश और देवी पार्वती की सुंदर मूर्तियां भी हैं।
मध्य प्रदेश के रायसेन में स्थित इस शिव लिंग की ऊंचाई 18 फीट है।
इस मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी के परमार राजा भोज द्वारा किया गया था।
तमिलनाडु के तंजावुर में स्थित शिव लिंगम की ऊंचाई 13.5 फीट है।
इस मंदिर के प्रवेश द्वार पर नंदी की मूर्ति भी स्थापित है।
राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित अमरेश्वर मंदिर 1200 साल पुराना है।
इस मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग और एक 11 फीट ऊंचे शिवलिंग स्थापित है।
सावन के व्रत में रहें फिट, बस अपनाएं ये 7 टिप्स
निक्की मिश्रा