प्रतिमा सिंह

 भाग्यश्री ने बताए स्किन को सॉफ्ट रखने के नेचुरल टिप्स

         Beauty Tips

भाग्यश्री 53 वर्ष की उम्र में भी बेहद खूबसूरत नज़र आती हैं। एक्ट्रेस नेचुरल प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे भी खूब आजमाती हैं।

वह कहती हैं कि हेल्दी स्किन के लिए प्रॉपर स्किन केयर के साथ ही पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन भी बहुत जरूरी है। 

स्किन टेक्सचर को सुधारने के लिए त्वचा को स्क्रब करना चाहिए। स्क्रब करने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे स्किन ग्लोइंग नजर आती है।

ऑयली स्किन पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या अधिक होती है। ऐसे में इन्हें रिमूव करने के लिए स्क्रब करना चाहिए। 

शरीर में अधिक सीबम के प्रोडक्शन से ब्रेकआउट्स की समस्या होने लगती है। स्क्रब की मदद से पोर्स को साफ किया जा सकता है।

आपको अपनी स्किन टाइप और कंडीशन के हिसाब से स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। गलत स्क्रब के उपयोग से आपकी स्किन डैमेज हो सकती है।

ओट्स ,दूध और शहद के DIY पेस्‍ट को अपने चेहरे पर लगाकर ड्राई होने दें। ठंडे पानी के साथ अपना चेहरा धोने से पहले इसे हल्के से रगड़ें।

भाग्यश्री खुद को फिट रखने के लिए रोजाना जिम में पसीना बहाती है। हाइड्रेट रहने के लिए खूब सारा पानी भी पीती है और अपनी डाइट का ध्यान देती है। 

वह अक्सर इंस्टाग्राम वीडियोज में  क्रंचेज और प्‍लैंक एक्‍सरसाइज के महत्व पर जोर देती हुई नजर आती हैं, जो बेली फैट को कम करते हैं।

प्रतिमा सिंह

Kombucha Tea Benefits: चमकदार त्वचा के लिए घर पर ऐसे बनाएं कोम्बुचा टी