Kitchen Tips: किचन के कपड़ों या स्‍पंज से आती है बदबू, तो ये 5 आसान टिप्‍स हैं बड़े काम के

प्रतिमा सिंह

_____   

रसोई को साफ और दुर्गंध मुक्त बनाए रखने के लिए किचन के कपड़े या स्पंज की सफाई करना जरूरी है।

किचन में इस्तेमाल होने वाले स्पंज और कपड़ों को साफ रखने के लिए आप कुछ हैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 किचन के स्पंज या कपड़े से स्मेल आने की मुख्य वजह बैक्टीरिया होते हैं, जो इस पर चिपके हुए खाने से पनपते हैं। 

सिरका और नमक को गर्म पानी में डालकर स्पंज या कपड़े को कुछ घंटे के लिए भिगो दें और फिर इसे साफ करके सुखाएं। 

पानी में ब्लीच को मिक्स करें फिर इसमें स्पंज-कपड़े को भिगो दें। इसके बाद इसे अच्छे से साफ करके धूप में सुखा लीजिए। 

गंदे कपड़े और स्पंज को डिटर्जेंट वाले गर्म पानी में कुछ देर तक उबालें। इससे बदबू दूर होगी और सभी बैक्टीरिया मर जाएंगे।

इनके अलावा कीटाणुनाशक को स्पंज और कपड़े पर छिड़क सकते हैं। इससे कीटाणु मरेंगे और किचन से फ्रेश स्मेल भी आएगी।