निक्की मिश्रा
उज्जयंता पैलेस त्रिपुरा का एक शाही महल है, जिसका निर्माण 1901 में हुआ है। यहां के शानपान टाइल वाले फर्श, नक्काशीदार लकड़ी की छत काफी सुंदर है।
उज्जयंता पैलेस
कुंजाबन पैलेस त्रिपुरा के राज्यपाल का आधिकारिक निवास है। इसे सन् 1917 में राजा बीरेंद्र किशोर माणिक्य द्वारा बनवाया गया है।
कुंजबन पैलेस
अगरतला का यह काफी प्रसिद्ध अभ्यारण है। यह अभयारण्य पानीसागर के पास स्थित है। प्रकृति में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
रोवा वाइल्डलाइफ सेंचुरी
यह अगरतला का प्राचीन तीर्थस्थल है, जहां दूर-दूर से भक्त आते हैं। यह वह स्थान है, जहां भारत की विरासत देवी-देवताओं की नक्काशी और मूर्तियां संग्रहित है।
उनाकोटी
नीरमहल अगरतला का बेहद खूबसूरत पैलेस है, जो वास्तुशिल्प कला के लिए जाना जाता है। यह महल रुद्रसागर झील के बीच में स्थित है।
नीरमहल
इस मंदिर को 19वीं शताब्दी में माणिक्य राजवंश के त्रिपुरा के महाराजा द्वारा बनाया गया है। यह मंदिर उज्जयंत महल के मैदान में स्थित है।
जगन्नाथ मंदिर
अगरतला में स्थित यह भव्य मंदिर 500 साल पुराना है। त्रिपुर सुंदरी मंदिर 51 शक्ति पीठों में से एक है। यह वह स्थान है, जहां सती के दाहिने पैर का अंगूठा गिरा था।
सुंदरी मंदिर
बच्चों के साथ पिकनिक के लिए यह काफी खूबसूरत जगहों में से एक है। इस झील का उद्घाटन 15वीं शताब्दी में महाराजा धन्य माणिक्य बहादुर ने किया था।
कमला सागर
यहां आपको आस-पास के क्षेत्रों से खुदाई की गई प्राचीन कलाकृतियों को देखने का मौका मिलेगा। संग्रहालय की दीवारें आदिम लोगों की संस्कृति के बारे में बयां करती है।
हवेली म्यूजियम
इसे इंटरनल हिल्स ऑफ स्प्रिंग के नाम से भी जाना जाता है। यहां आने वाला हर एक पर्यटक हिल्स की खूबसूरती में डूब जाता है। हरी-भरी पहाड़ियां काफी अद्भुत नजारा देती है।
जम्पुई हिल
निक्की मिश्रा