मूंगफली से बना सकते हैं ये 8 हेल्दी और स्वादिष्ट डिशेज़
निक्की मिश्रा
केले, 1 गिलास दूध, चीनी और पीनट बटर से आप यह स्वादिष्ट सा मिल्क शेक बना सकते हैं।
पीनट बटर मिल्क शेक
व्रत में मूंगफली, मखाना और बड़े साबूदाना को घी में फ्राई या रोस्ट करके खा सकते हैं।
मूंगफली और मखाना
भुनी हुई मूंगफली, चना दाल और कच्ची कैरी की यह चटनी काफी ज्यादा स्वादिष्ट होती है।
आम और मूंगफली की चटनी
छोले, काला चना, भीगी हुई मूंगफली, अनार दाने और टमाटर-खीरा से इस सलाद को तैयार करें।
मूंगफली सलाद
मूंगफली, गुड़, घी और इलायची पाउडर से इस बर्फी को तैयार किया जाता है, जो काफी हेल्दी भी है।
पीनट बर्फी
गुड़ और भुनी मूंगफली से तैयार चिक्की से भरपूर आयरन और प्रोटीन मिलता है।
मूंगफली की चिक्की
भुनी मूंगफली को पीसकर इसमें उबले आलू, नमक, हरी मिर्च डालें। आटे की लोई में भरकर पराठे तैयार करें।
मूंगफली पराठा
मूंगफली को दरादरा पीसें। दही, काला नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर स्वादिष्ट रायता तैयार करें।
मूंगफली का रायता
घर पर बनाएं ये 10 तरह की सूखी सब्जी
Recipes
निक्की मिश्रा