प्रतिमा सिंह
साड़ी के साथ मैसी बनाकर आप खुद को बेहद स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। ये काफी खूबसूरत और क्लासी दिखता है। इस हेयर स्टाइल को स्टड्स के साथ लगाकर और अट्रैक्टिव दिख सकती हैं।
मैसी बन
हाई पोनी सबसे आसान और स्टाइलिश हेयर स्टाइल है, जो आपकी इंडियन साड़ी को वेस्टर्न लुक दे सकती है। अगली बार इस हेयरस्टाइल को साड़ी के साथ जरूर ट्राय कर सकती हैं।
हाई पोनी हेयर स्टाइल
ये हेयरस्टाइल भरी महफिल में आपको सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखाने में मदद करेगी। इसके लिए बालों को खोलकर आगे से ट्विस्ट कर लें और इन्हें पीछे की तरफ पिन से लगा लें।
फ्रंट ट्विस्टेड हेयर स्टाइल
आजकल ये हेयर स्टाइल काफी ट्रेंडी में है और ये ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बेहद एलिगेंट लगती है। तो आप भी इस तरह की हेयर स्टाइल को साड़ी के साथ रीक्रिएट कर सकती हैं।
मैसी वेवी हेयरस्टाइल
इस तरह का बन स्टाइल साड़ी के साथ काफी गॉर्जियस लुक देता है। ऐसे जूड़े के साथ साड़ी से मैच करता हुआ या कॉन्ट्रास्ट कलर का फूल लगा लिए जाएं तो ये लुक में चार चांद लगा देगा।
स्लीक बन
इस हेयरस्टाइल को बनाना बड़ा ही आसान है। मिडिल पार्टीशन के साथ आप इस हेयरस्टाइल को साड़ी या किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
सिंपल लो बन
प्लेन साड़ी के साथ आप बालों को स्ट्रेट करके बीच में पार्टिशन करके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरीके के खुले बाल आपके लुक और खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे।
मिड पार्टिशन लुक
आप किसी भी ओकेजन के लिए इस तरह का खूबसूरत फ्लोरल बन स्टाइल कर सकती हैं। एलिगेंट दिखने के लिए इस खूबसूरत हेयर स्टाइल साड़ी के साथ जरूर ट्राई कर सकती हैं।
फ्लोरल बन लुक
यह एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे सिर्फ साड़ी में ही नहीं, बल्कि ऑफिस या आउटिंग के दौरान भी आसानी से बनाया जा सकता है। यह हमेशा ही एलिगेंट लुक देता है।
साइड फ्रेंच ब्रेड
इस लुक के लिए आप अपने घुंघराले बालों को सामने की ओर से साइड पार्टिंग के साथ ओपन कर दें। बेहतर लुक के लिए लाइट हेयर स्प्रे कर के बालाें काे लूज टाई कर लें।
कर्ली हेयरस्टाइल
प्रतिमा सिंह