निक्की कुमारी
Beauty Tips
आजकल के बदलते लाइफस्टाइल में सफेद बालों की समस्या काफी आम हो चुकी है। लोग कम उम्र में ही इस परेशानी को झेल रहे हैं। ऐसे में आप घर पर कुछ देसी तेल बनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं।
कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ के लिए किया जाता है। इससे बालों का नेचुरल कलर भी बना रहता है। इसके साथ ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने से सफेद बालों की समस्या कम हो सकती है।
ऑलिव ऑयल और कैस्टर ऑयल
एक बाउल में इन दोनों ऑयल्स को मिक्स करें। इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगा लें। करीब आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से सिर धो लें। इसे आप रोज भी लगा सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
भृंगराज पाउडर में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे लगाने से बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। इसके सही इस्तेमाल से आपको सफेद बालों से भी राहत मिल सकती है।
नारियल तेल और भृंगराज पाउडर
3 चम्मच भृंगराज पाउडर में 4 बड़े चम्मच कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल मिक्स करें और फिर इसे गरम कर लें। इसे स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें। करीब आधे घंटे बाद शैंपू से अपने बालों को धो लें।
कैसे करें इस्तेमाल
नारियल का तेल बालों को नरिश करता है। वहीं करी पत्ता में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से बाल काले और घने होते हैं।
नारियल तेल और करी पत्ता
मुट्ठी भर करी पत्ता और 3 बड़े चम्मच कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल को गरम कर लें। अब तेल को अपने बालों में अच्छे से लगाकर मालिश करें। इस तेल को बालों में 1 घंटे लगाने के बाद धो लें।
कैसे करें इस्तेमाल
निक्की कुमारी
कीर्ति सुरेश की इयररिंग्स आप भी करें ट्राई, लगेंगी कमाल: Keerthi Suresh Earrings