निक्की कुमारी
beauty
अगर आप अपने सफेद बालों को जड़ से कम करना चाहते हैं, तो आपको घर पर ही कुछ देसी होममेड तेल बनाकर लगाने चाहिए। आइए जानें कौन-से घरेलू तेल लगाने से बाल काले होते हैं?
सरसों के तेल, जटामांसी, भृंगराज, मेथी और आंवला से तैयार किया गया ये देसी तेल आपके बालों की काया को पलट सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको घने और काले बाल मिलेंगे।
जटामांसी, भृंगराज, मेथी तेल
काले बालों के लिए आंवला को किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। इसके साथ ही नारियल तेल के इस्तेमाल से आपको काले और चमकदार बाल मिल सकते हैं। इन दोनों को मिलाकर गरम करें और बालों पर लगाएं।
नारियल और आंवला का तेल
कलौंजी को भी काले बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके साथ जैतून बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इन दोनों से आप एक बेहतरीन होममेड ऑयल तैयार कर सकते हैं।
कलौंजी और जैतून का तेल
सरसों के तेल में भी मेहंदी की पत्तियां गर्म करके नींबू मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे बाल जल्दी काले करने में मदद मिलेगी। हफ्ते में 2-3 बार जरूर लागएं।
सरसों का तेल और मेहंदी
अगर आप अरंडी के तेल में सरसों का तेल मिलाकर लगाते हैं, तो इससे जल्द बाल काले होंगे और सफेद बालों की समस्या दूर होगी। हफ्ते में 2-3 बार जरूर लगाएं।
अरंडी और सरसों का तेल
अगर आप बादाम के तेल में मेहंदी की पत्तियां डालकर, गर्ग करके इसे बालों में लगाते हैं, तो यह सफेद बालों से निजात दिलाने में मदद करेगा। 3-4 घंटे बालों में लगाएं और फिर शैंपू कर लें।
बादाम का तेल और मेहंदी
3-4 चम्मच नारियल के तेल में आंवला और मेंहदी के पत्तों को उबाल लें। अब इस तेल को ठंडा कर लें। इसे आप नियमित तौर पर हफ्ते में 3 बार लगाएं। इसे लगाने के बाद 30 मिनट में हेयरवॉश कर लें।
नारियल तेल और आंवला
निक्की कुमारी
फेस के शेप के हिसाब से ऐसे चुने परफेक्ट Eyebrow शेप: Shape Eyebrows According To Face