निक्की कुमारी

Lifestyle

करवाचौथ के लिए दिल्ली के इन 6 मार्केट्स में मिलेंगी सबसे सस्ती चूड़ियां: Karva Chauth 

अगर इस करवाचौथ पर आप अपने हाथों को सजाने के लिए खूबसूरती चूड़ियां खरीदने के बारे में सोच रही हैं, तो आपको दिल्ली की इन सस्ती मार्केट्स में जाना चाहिए। 

कनॉट प्लेस में आप हनुमान मंदिर के पास ढेरों सस्ती चूड़ियां खरीद सकती हैं। इसके अलावा यहां आपको ऑक्सीडाइज चूड़ियों का भी काफी अच्छा कलेक्शन देखने को मिलेगा। 

कनॉट प्लेस

अगर सस्ती शॉपिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन की बात की जाए, तो सदर से बेहतर क्या ही होगा। यहां आपको कई वैरायटी की चूड़ियां आपके बजट में मिल जाएंगी। यहां थोक के दाम सब मिलेगा

सदर बाजार

करवाचौथ की पूरी शॉपिंग अगर आपको कम पैसों में करनी है, तो आपके लिए चांदनी चौक बेस्ट रहेगा। यहां आप झोला भरकर अपने लिए काफी कुछ ले सकती हैं। 

चांदनी चौक

लाजपत नगर का सेन्ट्रल मार्केट लड़कियों के बीच काफी पॉप्युलर है। यहां आपको काफी सस्ती चूड़ियां अच्छी क्वालिटी के साथ मिल जाएंगी। यहां आप कम दाम में ढेरों चूड़ियां ले सकती हैं।

लाजपत नगर 

सस्ती चूड़ियां खरीदने के लिए सीलमपुर मार्केट काफी फेमस जगह है। यहां आप हर कलर और पैर्टन की चूड़ियां अपने लिए आराम से कम पैसों में खरीद सकती हैं। 

सीलमपुर मार्केट

पश्चिम दिल्ली के करोब बाग मार्केट में आपको सस्ती चूड़ियों के साथ-साथ साड़ियां और ज्वैलरी सेट भी काफी अच्छे दामों पर मिल जाएंगे। यहां आप काफी कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं।

करोल बाग

निक्की कुमारी

फेस्टिव सीजन में इन 7 टिप्स की मदद से करें बालों की केयर: Hair Care Tips