निक्की मिश्रा
डेंगू बुखार में कई तरह के लक्षण दिखते हैं, जिसमें सबसे गंभीर लक्षण ब्लड में प्लेटलेट्स कम होना शामिल है। आइए जानते हैं प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलू उपाय।
डेंगू बुखार प्लेटलेट्स की कमी होने पर गिलोय के तने को पानी में उबालकर पिएं। इससे प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।
गिलोय
प्लेटलेट्स की संख्या कम होने पर पपीते के पत्तों को पीसकर इसके रस निचोड़कर पीने से लाभ मिलेगा। यह प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद कर सकता है।
पपीते का पत्ता
डेंगू में प्लेटलेट्स काउंट डाउन होने परव्हीटग्रास को पीसकर इसे पानी में घोलकर पिएं। स्वाद बदलने के लिए चुटकीभर चीनी या नमक भी मिक्स कर सकते हैं।
व्हीटग्रास
अमरूद में मौजूद पोषक तत्व कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। रोजाना ताजे अमरूद के रस को डाइट में शामिल करने से प्लेटलेट्स काउंट में सुधार किया जा सकता है।
अमरूद रस
बकरी का दूध डेंगू बुखार में काफी लाभकारी होता है। इसके सेवन से ब्लड में आप प्लेटलेट्स की संख्या को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं।
बकरी का दूध
ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने पर आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह 2 कच्चे लहसुन का सेवन करें।
लहसुन
निक्की मिश्रा