निक्की कुमारी
Health
तलवों पर तिल के तेल से मालिश करने से दिनभर की थकान और स्ट्रेस तो दूर होते ही हैं, इसके अलावा इस तेल से तलवे की मालिश करने से सेहत को कई और भी लाभ मिलते हैं। आइए जानें-
अगर आप रोजाना अपने पैरों की मालिश करते हैं, तो इससे आंखों की जलन, थकान और भारीपन कम होता है। इसके साथ ही इससे आंखों की रोशनी भी बेहतर होती है।
आंखों की रोशनी तेज होगी
इस तेल से मालिश करने से पैरों की मसल्स रिलैक्स होती हैं। ये ब्रेन को शांत करता है। इसके साथ ही इस तेल से तलवों की मालिश करने से चिड़चिड़ापन भी दूर होता है।
चिड़चिड़ापन कम होगा
अगर आप रात के समय पैरों के तलवों में तिल के तेल से मालिश करते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली सूजन कम होती है।
सूजन कम होती है
अगर आप रोज रात में तिल के तेल से तलवे की मालिश करते हैं, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे डायबिटीज के मरीजों को काफी फायदा मिलता है।
ब्लड सर्कुलेशन ठीक करे
यह तेल आपके पैर की सूजन को कम करता है। इसके इस्तेमाल से गठिया के मरीजों को भी काफी राहत पहुंचती है। इसकी मसाज तलवों पर करने से जोड़ों के दर्द से भी आराम मिलता है।
जोड़ों के दर्द से आराम
तिल के तेल में मौजूद पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड फैट बर्न करने में मदद करता है। रोजाना रात को इस तेल से तलवों पर मसाज करने से शरीर की चर्बी भी कम होती है।
पेट की चर्बी करे कम
निक्की कुमारी
करेले की पत्तियां खाने के हैं ये 5 फायदे: Bitter Gourd Leaves