निक्की कुमारी

Lifestyle

तिजोरी में तुलसी की सूखी लकड़ी रखने के हैं ये 5 फायदे: Tulsi Wood in Locker 

हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है। सूखी हुई तुलसी की लकड़ी भी आपको मालामाल बना सकती है। सूखी हुई तुलसी की कुछ लकड़ियों को तिजोरी में रखने से कई लाभ मिलते हैं। 

अगर आपको पैसों की तंगी है, तो तिजोरी में तुलसी की कुछ सूखी लकड़ियां रखें। इस खास उपाय से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं और धन भी आकर्षित होता है। 

धन आता है

तुलसी की कुछ लकड़ियों को तिजोरी में रखने से परिवार में खुशहाली आती है। इससे घर में होने वाले बेवजह के झगड़े कम होते हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों में मिठास आती है। 

खुशहाली आती है

अगर आपकी तरक्की रुक गई है और आप सफलता पाना चाहते हैं, तो आपको तिजोरी में इस लकड़ी को रखना चाहिए। इससे सफलता के सभी रास्ते खुलने लगेंगे। 

तरक्की मिलती है

माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। तिजोरी में तुलसी की लकड़ी रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा हमेशा परिवार पर बनी रहती है। 

मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

यदि किसी घर में नकारात्मकता का वास हो, तो इससे परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में तिजोरी में तुलसी की लकड़ी रखने से नकारात्मकता से मुक्ति मिल सकती है। 

नकारात्मकता दूर होगी

अगर आपके ऊपर भारी कर्ज है, तो उसे कम करने के लिए भी आप तुलसी की लकड़ी का यह उपाय आजमा सकती हैं। इस उपाय से आपको बहुत जल्द कर्ज से मुक्ति मिलेगी। 

कर्ज से मुक्ति

निक्की कुमारी

गले में भगवान का लॉकेट पहनने से क्या होता है?: God Locket in Neck