निक्की कुमारी

Health

Nani Ki Seekh: सर्दियों में खसखस के बीज खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

खसखस के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, कॉपर, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। 

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो खसखस के बीजों का सेवन कर सकते हैं। 9 ग्राम खसखस में लगभग 46 कैलोरी होती है। साथ ही, खसखस में फैट और कार्ब्स भी होते हैं।

वेट गेन होता है

खसखस के बीजों की तासीर ठंडी होती है। रोजाना खसखस खाने से पेट को ठंडक मिलेगी और आप रिलैक्स फील करेंगे। इससे पेट में होने वाली जलन से राहत मिलती है। 

पेट की जलन कम करे

सर्दियों में अक्सर एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आप रोजाना खसखस के बीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी और पेट की दिक्कतों से राहत मिलेगी। 

एसिडिटी की छुट्टी

खसखस के बीजों में एंटीडिप्रेसेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं। अगर आप अक्सर तनाव या चिंता में रहते हैं, तो अपनी डाइट में खसखस को शामिल करें। 

स्ट्रेस कम करे

इनमें कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और जिंक होता है, जो बोन हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। अगर आप भी हड्डियों के दर्द से परेशान हैं, तो आपको डाइट में खसखस शामिल करनी चाहिए। 

हड्डियों को मजबूत बनाए

खसखस बीज में मोनो और पॉली अनसैचुरेटेड फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं। ये हेल्दी फैट होते हैं, जो हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। 

हार्ट हेल्थ

निक्की कुमारी

Nani Ki Seekh: अमरूद के पत्तों की चाय पीने से सेहत होगी मस्त, मिलेंगे कई फायदे