निक्की कुमारी

Health

बकरी का दूध पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे: Goat Milk Benefits 

कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस से भरपूर बकरी का दूध पीने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानें बकरी का दूध पीने से कौन-सी बीमारियां दूर होती हैं?

बकरी के दूध का पीएच लेवल स्किन के पीएच के बराबर होता है। बकरी के दूध में लेक्टिक एसिड और फैटी एसिड होते हैं,जो आपकी स्किन को ठीक करने का काम करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आपको वेट गेन करना है, तो रोजाना बकरी का दूध पिएं। बकरी के दूध में कैलोरी की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है, जिससे हेल्दी वेट गेन करने में काफी मदद मिलती है। 

वजन बढ़ता है

डेंगू होने पर शरीर की प्लेटलेट्स लगातार कम होने लगती है। ऐसे में बकरी के दूध का सेवन करना सबसे ज्यादा लाभदायक माना गया है। डेंगू में इसके कई फायदे हैं। 

प्लेटलेट्स बढ़ाए

इसमें लेक्टोस की मात्रा भी बेहद कम होती है, जिससे इसे पचाना आसान होता है। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज से राहत मिलती है। 

पाचन करे बेहतर

बकरी का दूध इंसुलिन प्रतिरोध को रोकने में मदद करता है, क्योंकि इंसुलिन प्रतिरोध शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाता है। ऐसे में बकरी के दूध को पीने से डायबिटीज कंट्रोल होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

जोड़ों के दर्द के साथ ही यह गठिया के दर्द में भी राहत पहुंचाता है। गठिया की समस्या में भी बकरी का दूध काफी लाभकारी साबित होगा। साथ ही इसमें मौजूद कैल्शियम जोड़ों को मजबूती देगा।

गठिया में लाभकारी

निक्की कुमारी

1 हफ्ते में वजन कैसे कम होगा?: Weight Loss in Week