प्रतिमा सिंह
होली के रंगों से स्कैल्प ड्राई हो जाती है इसलिए बालों का मसाज करते समय स्कैल्प का मसाज करना ना भूलें और ऑर्गेनिक कलर्स का ही इस्तेमाल करें।
बालों में कलर्स को एब्जॉर्ब ना होने देने के लिए बालों को हर्बल शैंपू से वॉश कर लें। बालों की नमी को बनाए रखने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।
आप अपने बालों को इंपरमेबल स्कार्फ या शॉवर कैप से कवर कर सकते हैं, जिससे होली के रंग आपके बाल और स्कैल्प तक नहीं पहुंच सकेंगे।
होली के दिन आप बालों पर रूट मास्क लगा सकते हैं, जो स्कैल्प को प्रोटेक्ट करता है और हेयर ड्राई होने से बचाने में मदद कर सकता है।
होली से पहले अपने बालों के स्प्लिट एंड्स को ट्रिम करवा लें क्योंकि केमिकल्स सबसे ज्यादा स्प्लिट एंड्स पर ही अपना असर दिखाते हैं।
बालों को खुला ना छोड़े। बालों का जुड़ा बना लें या चोटी बांध लें। ऐसा करने से आपके कम बाल ही रंगों के कांटेक्ट में आएंगे और डैमेज होने से बच जाएंगे।
दही-शहद मिलाकर भी बालों में अप्लाई कर सकते हैं। नारियल तेल से मसाज कर सकते हैं, जो आपके बालों के डैमेज रिपेयर फायदेमंद हो सकता है।
प्रतिमा सिंह