श्वेता
पैरों को साफ और सुंदर बनाने के लिए आप घर पर ही पेडिक्योर कर सकती हैं। इसे करने के लिए आपको बस कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। आइये जानते हैं-
सबसे पहले अपने पैरों पर लगी नेल पॉलिश को हटाएं। हेल्दी नेल्स के लिए आप एल्कोहल फ्री नेल रिमूवर यूज कर सकती हैं।
एक टब में गुनगुना पानी भरें और उसमें लिक्विड साबुन डालकर पैरों को 15 मिनट तक डुबाएं। गर्म पानी से पैरों की डेड स्किन मुलायम होगी और उसे हटाना आसान होगा।
पैरों को 15 मिनट के बाद पानी से निकाल कर पोछ लें। अब नेल फाइलर और नेल क्लिपर की मदद से अपने नेल्स को अच्छा सा शेप दें।
अपने नेल्स पर क्यूटिकल क्रीम लगा कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर अपने पैरों को प्यूमिक स्टोन की हेल्प से एक्सफोलिएट करें।एक्सफोलिएशन से पैर के डेड सेल्स निकल जाते हैं।
एक्सफोलिएशन के बाद क्यूटिकल क्रीम को पोछ लें और क्यूटिकल पुशर से क्यूटिकल को पीछे की ओर करें। इससे नेल्स को एक राउंड शेप मिलेगी और नाखुन खूबसूरत दिखेंगे।
अगला स्टेप है मॉइश्चुराइजिंग करना। अच्छी फुट केयर क्रीम की मदद से पैरों की मालिश करें। मॉइश्चराइजिंग क्रीम पैरों की ड्राईनेस ख़त्म कर देती है।
नाखूनों पर बेस कोट लगाएं और उसको सूखने दें। फिर अपनी पसंद की नेल पॉलिश लगाएं। आखिर में रंग को पक्का करने के लिए एक लास्ट कोट और लगाएं।
श्वेता