प्रतिमा सिंह
यह बॉलीवुड दीवा अपनी स्किन को साफ सुथरी और चमकदार बनाए रखने के लिए स्किन केयर रूटीन को फॉलो करती हैं और घरेलू उपचारों को भी इस्तेमाल करना पसंद करती हैं।
वह डे स्किन केयर रूटीन के साथ-साथ नाइट स्किन केयर रूटीन को भी फॉलो करती हैं। रात में स्किन सेल्स रिपेयर होती हैं, जिससे स्किन को पोषण मिलता है और स्किन पर ग्लो आता है।
वो बताती हैं कि उनकी दमकती त्वचा का राज़ विटामिन सी युक्त सीरम है। ये स्किन को ब्राइट करता है और दाग-धब्बों को कम करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन टोन इवन बनता है।
जैकलिन बर्फ के टुकड़े को मलमल के कपड़े में डालकर हल्के हाथों से चेहरे पर इससे मसाज करती हैं। इससे चेहरे की थकान दूर होती है और स्किन को कूलिंग और रिलैक्स मिलता है।
जैकलिन स्किन से मेकअप हटाना किसी भी दिन नहीं भूलती हैं। इसके लिए वह स्किन को डीप क्लीन और हायड्रेट करती है, ताकि त्वचा से दिनभर की जमी गंदगी आदि निकल जाए।
हेल्दी स्किन पाने के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है और यह बात जैकलिन बखूबी समझती हैं। अपनी डायट में शुगर को को शामिल नहीं करती हैं। इसकी जगह वो नेचुरल शुगर लेना पसंद करती हैं।
वह होठों की खूबसूरती के लिए नेचुरल बाम के तौर पर शहद का इस्तेमाल करती हैं और बालों को शाइनी और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए वह एग व्हाइट से बना घरेलू हेयर मास्क का उपयोग करती हैं।
प्रतिमा सिंह