श्वेता
काजोल आज भी काफी खूबसूरत नजर आती हैं। करोड़ों युवा इनकी खूबसूरती के आज भी दीवाने हैं। चलिए जानते हैं काजोल के कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स-
काजोल शूटिंग के बाद और रात को सोने से पहले मेकअप को अच्छी तरह साफ करती हैं, जिसके लिए वो क्लीजिंग क्रीम का यूज करती हैं।
काजोल महीने में 1 बार फेशियल जरूर करवाती हैं। जिससे उनकी स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत बनी रहती है।
काजोल की फ्लॉलेस स्किन का राज है वॉटर इनटेक। प्रतिदिन वह 8-10 गिलास पानी जरूर पीती हैं। इससे त्वचा हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रहती है।
घर से बाहर जाने से पहले काजोल सन्सक्रीन लगाना नहीं भूलती हैं। इससे सूरज की नुकसानदायक किरणों से त्वचा को सुरक्षा मिलती है।
काजोल डेढ़ घंटें एक्सरसाइज करती हैं और साथ ही एक हेल्दी डाइट रुटीन फॉलो करती हैं। इन्हीं कारणों से उनके चेहरे की चमक आज भी बनी हुई है।
काजोल का मानना है कि अच्छी और गहरी नींद लेने से स्किन स्वस्थ रहती है। इसलिए वे अपने नींद के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करती हैं।
वह हफ्ते में 2 बार ऑयल मसाज करती हैं साथ ही इस बात का भी ख्याल रखती हैं कि उनके बालों पर इस्तेमाल होने वाले प्रोड्क्ट्स अच्छी क्वालिटी के हों।
श्वेता