शरारा और गरारा सूट के साथ आप पासा को कैरी कर सकते हैं। यह आपकी ड्रेस को रॉयल लुक देने के साथ एक खूबसूरत स्टाइल भी देगा।
रॉयल मांगटीका पासा
पोलकी माथापट्टी
ये पोलकी मांगटीका बहुत लाइटवेट है। इसे आप किसी भी इंडियन ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। यह आपको काफी सॉफ्ट लुक देता है।
बोरला माथापट्टी
बोरला माथापट्टी श्रीदेवी का बंजारन मूवी वाला लुक देता है। कॉलेज गोइंग लड़कियां इसे फ्रेंच चोटी या मरमेड टेल के साथ कैरी कर सकती हैं।
हैवी माथापट्टी
ये हैवी माथापट्टी चनिया-चोली के साथ बेहद स्टाइलिश लगेगा। इसे आप गरबा नाइट में भी पहनकर जा सकती हैं।
ओवर साइज्ड मांगटीका
गोल चेहरे पर ये ओवर साइज्ड मांगटीका बेहद खूबसूरत लगता है। ये बड़ी ही खूबसूरती से डीप नेक ब्लाउज या ड्रेस को कवरअप करता है।
राजस्थानी मांगटीका बोरला
बोरला राजस्थानी पारंपरिक मांगटीका है। बाटिक या बंधेज पैटर्न वाली किसी भी इंडियन ड्रेस के साथ आप इसे कैरी कर सकते हैं।